देहरादून

अखिल गढ़वाल सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट रिस्पना पुल हरिद्वार बायपास सम्पन्न हुआ। जिसमें सभा के संरक्षक डॉ विजय धस्माना ने सभी नव निर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।अध्यक्ष पद पर रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष पर निर्मला बिष्ट, महासचिव पर गजेंद्र भंडारी, सहसचिव पर दिनेश बौराई, कोषाध्यक्ष पर संतोष गैरोला, संगठन सचिव पर डॉ सूर्य प्रकाश भट्ट, विधि सचिव पर अब्बल सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव पर पंडित उदय शंकर भट्ट, प्रबंध सचिव पर बीरेंद्र असवाल, महिला कल्याण सचिव पर संगीता ढोण्डियाल,साहित्य सचिव पर हेम चंद्र सकलानी, प्रचार सचिव पर अजय जोशी ने शपथ ग्रहण की।
इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र असवाल, लक्ष्मी बहुगुणा, डॉ मान सिंह राणा, नत्था सिंह पंवार, दिनेश सकलानी, द्वारिका बिष्ट, कुसुंमलता शर्मा, यशपाल नेगी,  विकास ठाकुर, मकान सिंह असवाल, दयानंद सेमवाल ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए,  जिनमें सबसे पहले लोकगायिका संगीता ढौंडियाल, कुसुमलता शर्मा, इरा कुकरेती, पद्मश्री बसंती बिष्ट, हेमलता नेगी ने सुन्दर मांगल गीत प्रस्तुत किया।। इसके पश्चात ब्रह्मकमल सांस्कृतिक दल ने नंदा देवी राज जात यात्रा प्रस्तुत की। इसके बाद लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने प्रसिद्ध गीत ढोल दमाऊ बजी गेना और खेला पासो प्रस्तुत किया। अजय जोशी ने चैत की चैतवाली गीत प्रस्तुत किया।।
शपथ ग्रहण के पश्चात अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि सभी सदस्यों को सभा हित मे मिलकर चलना है और आने वाले निकट भविष्य में सभा नवादा और सांग वैली स्थित भूमि में निर्माण कार्य करेगी।  महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि 2022 में सभा भव्य कौथिग का आयोजन करेगी।
अंत मे सभा के संरक्षक डॉ विजय धस्माना ने कहा कि सभा बहुत अच्छा कार्य कर रही है और नए भवन निर्माण में सभी सदस्यों को सहयोग करना है और मेरे से जो भी सहयोग होगा वो मैं अवश्य करूंगा। सभा की उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने कहा कि हमे उत्तराखण्ड के उत्थान में योगदान देना चाहिए।।
इस अवसर पर सभा के संरक्षक डॉ विजय धस्माना, एसपी ममगाईं, बलबीर सिंह पंवार, बिपिन बलूनी, महेंद्र सिंह नेगी, चंद्र प्रकाश गैरोला, एसएस कोठियाल देव नैथानी, महेश्वर बहुगुणा, शक्ति प्रसाद भट्ट ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पीसी केस्टवाल, पार्षद विमल, मनमोहन धनै, दर्शनलाल बिनजोला, भूपेंद्र कठैत आदि मौजूद थे।
————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *