खेल

मोनाल कप : सचिवालय वॉरियर्स और सुपर किंग्स ने जीते अपने-अपने मैच

देहरादून। मोनाल कप 2025 में बुधवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए। पहला मैच सचिवालय वॉरियर्स और लायंस के बीच खेला गया। वॉरियर्स की टीम ने कुल 20 ओवरों में 06 विकेट पर 176 रन बनाए। सचिन ने 49 और रोहन सैनी ने 33 रन बनाए। मदन और हीरा बसेड़ा ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम 16 ओवरों में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। मदन ने 28 रन बनाए। राजीव तड़ियाल ने 06 विकेट लिए।
इस तरह सचिवालय वॉरियर्स ने मैच 81 रनों से जीत लिया।
राजीव तड़ियाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

दूसरा मैच सुपर किंग्स एवं राइजिंग के बीच खेला गया। सुपरकिंग्स ने पहले खेलते हुए 06 विकेट पर 210 रन बनाए। अमित तोमर ने 69 और नवीन रावत ने 39 रन बनाए। सचिन बिष्ट ने 03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने राइजिंग मात्र 119 रन ही बना सकी। रोहित पंत ने 27 रन बनाए। नरेश ने 04 विकेट लिए। इस तरह सुपर किंग्स ने मैच 91 रन से जीत लिया। अमित तोमर मैन ऑफ द मैच बने।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *