मदन कौशिक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन कौशिक को शुक्रवार को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जगह लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी महासचिव अरूण सिंह ने कहा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के सांसद तीरथ सिंह रावत के शपथ लेने के दो दिनों के बाद ही भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया है। हरिद्वार विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित कौशिक प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।
———————————————