लायंस और ईगल्स ने जीते अपने-अपने मैच
देहरादून। मोनाल कप 2025 में रविवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए। पहला मैच सचिवालय विंग्स और लायंस के बीच खेला गया। विंग्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 156 रन बनाए। सुंदर भंडारी ने 41 रन बनाए। मदन और धीरेन्द्र सिंह ने 02-02 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम ने 19.4 ओवरों में 6 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मदन ने सर्वाधिक 46 रन, सोमपाल सिंह ने 31 रन बनाए। कृष्ण कांत उनियाल ने 2 और सुंदर ने 1 विकेट लिया। इस तरह सचिवालय लायंस ने मैच 4 विकेट से जीत लिया। मदन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच ईगल्स एवं सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला गया। ईगल्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। यशवंत ने 49 रन बनाए। नरेश ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाई। नरेश ने 26, शैलेन्द्र ने 25 रन बनाए। आईपी सिंह ने 3 विकेट लिए।
इस तरह सचिवालय ईगल्स ने मैच 16 रन से जीत लिया। यशवंत मैन ऑफ द मैच बने।
————————
