साहित्य

शायर योगेश की पुस्तक ‘दिल से दिल तक’ का विमोचन

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में प्रसिद्ध ग़ज़ल लेखक योगेश्वर गौड़ ‘योगेश’ की पुस्तक ‘दिल से दिल तक’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि मशहूर शायर अंबर खरबंदा ने किया।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुमताज़ शायर जनाब इक़बाल आज़र ने की। मशहूर साहित्यकार मदन शर्मा विशिष्ट
अतिथि थे। मुख्य वक्ता संस्कृत के प्रकांड विद्वान प्रो. डाॅ. राम विनय सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन मारूफ़ शायर जनाब शादाब अली मशहदी ने संभाल रखा था।

सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर माॅं सरस्वती का आव्हान किया गया, तत्पश्चात सभी अतिथियों का शाॅल और माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में ग़ज़ल की ख़ूबसूरती, ग़ज़ल लेखन और लोकार्पित पुस्तक के विषय में अपने सार्थक विचार प्रस्तुत किए। योगेश्वर गौड़ ने अपने ग़ज़ल-संग्रह के विषय में
बताते हुए कहा कि उनकी ग़ज़लें श्रृंगार रस से परिपूर्ण हैं और वे अपनी बात को इशारों के माध्यम से कहने
का प्रयत्न करते हैं। तत्पश्चात कई ग़ज़लकारों ने अपनी लाजवाब ग़ज़लों से पूरे वातावरण को मधुरिम लहरियों से सराबोर कर दिया।

—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *