देहरादून

चित्रकला में जानवी, खुशी और अजय रहे अव्वल

जागरूकता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देहरादून | सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था में “आर्या फाउंडेशन ” की संचालनकर्ता गीतिका आनंद ( मिसेज इंडिया गैलेक्सी गॉर्जियस 2022 ) एवं राहुल आनंद द्वारा अपने सपने संस्था के जरूरतमंद बच्चों के साथ पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को लेकर बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | चित्रकला प्रतियोगिता का 20 – 20 बच्चों के तीन ग्रुप जूनियर, सब जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता के लिए रहा | चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान अजय ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान शिवमगन ने प्राप्त किया | सब जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान खुशी ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान नव्या, तृतीय स्थान अवंतिका ने प्राप्त किया | सीनियर ग्रुप में पहला स्थान जानवी ने प्राप्त किया वही दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश माधुरी और देवानंद ने प्राप्त किया | आर्ट प्रतियोगिता विजेता रहे सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट गीतिका आनंद एवं राहुल आनंद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया | कार्यक्रम में अपने सपने संस्था के बच्चे सिमरन, अजय, चाँदनी, मुस्कान, माधुरी, जानवी, ज्योति, खुशी, सोनाक्षी समेत 60 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया | कार्यक्रम के अंत ने अपने सपने संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया | इस आयोजन पर “आर्या फाउंडेशन” की संचालनकर्ता गीतिका आनंद ( मिसेज इंडिया गैलेक्सी गॉर्जियस 2022) , राहुल आनंद एवं अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, संस्था के स्तम्भ जय कृत सिंह भंडारी, हरीश , विकास , वालेंटियर सिमरन , शिया , अलका , अनन्या, आरती, मेघा आदि लोग उपस्थित थे |

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *