देहरादून

ढोलक की ताल से सुर मिलाकर महिलाओं ने गाये होली के गीत

देहरादून। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने होली के परंपरागत व लोकगीतों के जरिए होली की खुशियां मनाई। भगवान राधा कृष्ण के होली गीतों के साथ ही मनमोहक भजनों व फिल्मी होली गीतों पर महिला होल्यारों के कदम जमकर थिरके। ढोलक मंजीरा की ताल के साथ अपने सुरीले अंदाज में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पा बर्थवाल ने भी शिरकत कर महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दी। गुरुवार को बालावाला में शांति जोशी के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व भाजपा महानगर महिला महामंत्री पुष्पा बर्थवाल ने सभी से स्वच्छता के साथ इको फ्रेंडली होली मनाने और मिलजुलकर त्योहार की खुशियां बांटने का आह्वान किया। कहा कि एक-दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार मनाने से त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कालोनी निवासी महिलाएं मौजूद रहीं।
————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *