विविध

यहां गंगा में बही महिला, जान पर खेलकर जल पुलिस ने बचाया

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नाव घाट पर गंगा में  एक महिला बह गई। नजारा देख घाट पर तैनात जल पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। सीपीआर देने के बाद महिला को होश आ गया। बताया जा रहा है कि महिला के गृह क्लेश से परेशान होकर गंगा में छलांग लगाई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे  मुनिकीरेती स्थित नाव घाट पर एक महिला देहरादून से गंगा स्नान के लिए पहुंची। नहाने के दौरान महिला अचानक गंगा के तेज बहाव में बहने लगी। नजारा देख घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में महिला को गंगा से बाहर निकाल लिया। देखा तो महिला बेहोश हो चुकी थी। जल पुलिस के जवानों ने सीपीआर देकर महिला को होश में लाया। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका नाम रीना पत्नी धनीराम निवासी कारगी चौक देहरादून है। वह नहाने के लिए घाट पर पहुंची है। नहाते समय अचानक पैर फिसला और वह गंगा की तेज धार में बहने लगी। जान बचाने पर महिला ने पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। जल पुलिस की टीम में सब इंस्पेक्टर योगेश पांडे सुभाष ध्यानी गजपाल सिंह रविंद्र तोमर विदेश चौहान राकेश रावत पुष्कर रावत महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *