हेमंत थापा बने भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष
गोदावरी उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ की अध्यक्ष
देहरादून। कौलागढ़ रोड़ स्थित एक होटल में ‘उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ’ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ‘भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा को अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
इस मौके पर देहरादून के हेमन्त थापा को ‘भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष, बुद्धिमान थापा को तकनीकी प्रमुख के समूह का सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा राज्य के अनेक जिलों से ‘उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ के लिए नए सदस्यों को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। देहरादून निवासी गोदावरी थापली को उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ की अध्यक्ष एवं हल्द्वानी के लाखन मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया।
देहरादून महिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर समिधा गुरूंग, हिमानी सकलानी उपाध्यक्ष एवं भावना शर्मा को सचिव पद नियुक्त किया गया।
विरेन्द्र दानु को नैनीताल जिले और वंश शर्मा को हरिद्वार जिले का सचिव नियुक्त किया गया।
इस आम सभा में उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, उधमसिंह नगर आदि जिलों से भाग लिया।
आम सभा के अन्त में भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ’ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर ‘उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महिला फेडरेशन कप’ का आयोजन मई-जून 2026 में देहरादून में आयोजित करने का निश्चय किया है।
————–
