Home उत्तराखंड परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण , उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस...

परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण , उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

देहरादून। 72वें गणतंत्र दिवस के पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य एवं नन्दादेवी राजजात आदि का प्रदर्शन किया गया। परेड ग्राउण्ड में 20कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, 46पी वाहिनी पी.ए.सी. महिला, उत्तराखण्ड पुलिस, आई.आर.बी प्रथम, होमगार्ड, पीआरडी, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन, सी.पी.यू. ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आई.टी.बी.पी. को द्वितीय तथा उत्तराखण्ड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान वन विभाग, एस.डी.आर.एफ., ग्राम्य विकास व उरेडा, स्मार्ट सिटी, एम.डी.डी.ए., शिक्षा विभाग, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य एवं उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य तथा ग्राम्य विकास विभाग की झाँकी को संयुक्त रूप से प्रथम, स्मार्ट सिटी को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्रीमती राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, मेयर देहरादून  सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डी.जी.पी. अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव बी.के.संत सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

राजभवन में ध्वजारोहण

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की।

उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक,एसडी.आरएफ. उत्तराखण्ड।

प्रदीप मधुकर गोडबोले, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय।

मुकेश त्यागी, निरीक्षक ना.पु., पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।

रामनरेश शर्मा, उप निरीक्षक, ना.पु. जनपद देहरादून।

मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें गणतंत्र  दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत गणतंत्र बनकर उभरा है। आज दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में वसुधैव कुटुम्बकम की सोच है। आज भारतीय अपनी पहचान के साथ दुनिया में जाता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी देश एव प्रदेश में कोविड काफी नियंत्रण में है। हमारे वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार की है। भारत कोविड पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास आदि उपस्थित थे।

————————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सीएस ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने एफआरआई परिसर पंहुचकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा...

राज्यपाल ने एम्स पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।...

सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आवास में किया सम्मानित

मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की लोक संस्कृति से रूबरू हुये श्रमिकों के परिजन सांस्कृतिक नृत्य में परिजनों ने...

सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी सरकार

अस्पताल ले में पूरा इलाज, घर जाने तक की पूरी मदद भी मिलेगी सिलक्यारा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे...

टनल से सकुशल बाहर आए सभी 41 श्रमिक

रेस्क्यू में जुटे थे राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ ही सेना, विभिन्न संगठन और विश्व के नामी टनल विशेषज्ञ देहरादून। मंगलवार को...

उत्तराखंड लोक विरासत में लोक कलाकार दिखाएंगे अपनी कला का प्रदर्शन

सोशल बलूनी स्कूल में लोक विरासत दो दिसम्बर से राज्य के दुरुस्त गांवों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी देहरादून।  उत्तराखंड लोक विरासत आगामी दो दिसम्बर से...

सीएम धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा

सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया।विदित हो गत 16 दिनों से टनल में फंसे...

पॉवेल के शतक से इंडिया कैपिटल्स की जीत

इंडिया कैपिटल्स ने सदर्न सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराया राजीव गांधी इंटरनेषनल स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट  देहरादून। लीजेंडृस लीग क्रिकेट में रिकार्डो पॉवेल के ...

दून स्टार और रायपुर इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

तृतीय कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप देहरादून:। तृतीय कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में दून स्टार ने सडनडेथ तक चले मैच...

गढ़वाल स्पोर्टिंग और रायपुर इलेवन सेमीफाइनल में

तृतीय कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप देहरादून। तृतीय कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वाल स्पोर्टिंग और रायपुर इलेवन...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई