खेल

क्रास कंट्री के अंडर-14 में गायत्री और अभिजीत ने मारी बाजी

देहरादून। गांधी जयंती के उपलक्ष में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित क्रांस कंट्री दौड के अंडर-14 में गायत्री और अभिजीत कुमार ने बाजी मारी।
बुधवार को पवेलियन ग्राउंड में क्रांस कंट्री दौड का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ व पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल आरएस रावत ने किया। क्रास कंट्री दौड पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर कनक चौक, एस्लेहाॅल चौक, भेल चौक, दिलाराम चौक, ब्रह्मकमल चौक से वापस लोते हुए परेड ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में गायत्री, गौरी रावत, प्रेरणा कंवर, सोनाली व दिव्यांशी, बालक वर्ग में अभिजीत कुमार, तनिष्क खन्ना, गौतम राम, शानू, हर्ष थापा, अंडर-18 बालिका वर्ग में वैष्नवी काला, शिवानी, दिव्यांशी, निशा, प्रभकिरण, बालक वर्ग में प्रिंस, सुंदरम, अनिकेत, दिव्यांशु, सूरज, अंडर-40 महिला वर्ग में लीला शाह, तजिन्दर कौर, कांति, कांति रावत, ज्योत्सना कंडवाल, पुरूष वर्ग में सबल कंडारी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, रविंद्र सिंह, मुकेश राणा, अनिल यादव, ओपन बालिका वर्ग में रिजवान, मनजीत सिंह, अनन्त रावत, हिमांशु रावत, रितिक चौहान, ओपन बालक वर्ग में तनुश्री, सारिका, अंकिता मिश्रा, पायल, साइमन अंसारी ने क्रमशः प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी रविंद्र भंडारी, सहायक प्रशिक्षक हाॅकी अमित कटारिया, सहायक प्रशिक्षक तीरंदाजी संदीप डुकलान, दीपक कुमार, बीएस रावत, दिनेश असवाल, सपना रावत, अंजली चौधरी, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *