देहरादून

 उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

संस्था की आेर से दिव्यांगों व जरुरतमंदों को बांटा कंबल
देहरादून। राधे कृष्ण सामाजिक संस्था की आेर से आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था की आेर से दिव्यांगजनों व जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
मंगलवार को पटेलनगर स्थित रामगढिया भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए संस्था का विस्तार किया गया और कई नए सदस्य बनाए गए। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, आलोक, कुंवर जपेंद्र, राजीव सच्चर ने राधे कृष्ण के चित्र पर माल्र्यापण कर किया। मुख्य अतिथियों ने दिव्यांग और जरुरतमंद लोगों को कंबल और मास्क भेंट किए। इस मौके पर सेवा सिंह मठारु, विवेक गोयल, अमन वोहरा, सुरजीत सिंह, डा. आशुतोष, डा.पीएस तनेजा, परवीन शर्मा, रमा गोयल, श्री श्याम सेवा मंडल से हरिराम गुप्ता, महाकाल के दीवाने के अध्यक्ष रोशन राणा, मां जोगमाया मंदिर से मोती दीवान, समाज सेविका ईशा, रितु गोयल, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल से अमिता गोयल, सोनू, संजय गर्ग आदि को उत्कृष्ट कार्य के लिए पटका आेढ़ाकर सम्मानित किया गया।
साथ ही राजीव सच्चर को वरिष्ठ सलाहकार, सेवा सिंह मठारु को मार्गदर्शक, हिमानी बंसल अध्यक्षा, सचिन आनंद उपाध्यक्ष, शैलेंद्र बंसल कोषाध्यक्ष, संजय गर्ग मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी। संस्था की अध्यक्षा हिमानी बंसल ने बताया कि संस्था द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा, बेरोजगार युवाआें को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही लॉकडाउन में मास्क, भोजन वितरण किया गया। संस्था में कई लोगों को जोड़ा गया। इस अवसर पर सचिन आनंद , शैलेंद्र बंसल, हिमानी बंसल, शिवम गुप्ता, निधि राणा, अशोक, अंकुर मल्होत्रा, कार्तिक बंसल, अमिता गोयल, ऋतु गोयल, ममता देवरानी आदि मौजूद रहे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *