नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 मापी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 9.17 बजे पश्चिमी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिमी दिल्ली में 15 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि इसकी तीव्रता इतनी कम थी कि लोगों को पता भी नहीं चला। बीते साल भी दिल्ली-एनसीआर में इस तरह के हल्के तीव्रता वाले कई भूकंप दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए थे। बता दें कि भूकंप की दृष्टि दिल्ली संवेदनशील जोन में आता है।
——————————–