खेल

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज

अरिहंत, विहान, शिवांश और जोनाथन अगले दौर में
देहरादून। जिला बैडमिंटो एसोसिएशन के तत्वावधान में रॉयल शटलर्स देहरादून की ओर से आयोजित डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक अंडर-15 सिंगल्स में अरिहंत तमोली, विहान तिवारी, शिवांश लोहान और जॉनाथन हमार ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि अपर सचिव ग्राम्य विभाग एवं आयुक्त आबकारी अनुराधा पाल ने उद्घाटन किया। पहले दिन सिंगल्स मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-15 वर्ग में अरिहंत तमोली ने भाविक आहूजा को 15-2, 15-0, विहान तिवारी ने आरव कैठैत को 15-7, 15-5, शिवांश लोहान ने शिवांश भट्ट को 15-7, 15-5 और जोनाथन हमार ने अर्जुन आर्य को 15-4, 15-1 से पराजित किया।
बालक अंडर-13 वर्ग में मानव हटवाल ने आरुष भट्ट को 15-10, 15-6, देवांश भारद्वाज ने भाव्या पंत को 15-9, 15-8 और तनमय ने वेदांश शर्मा को 15-5, 15-13 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बालक अंडर-17 सिंगल्स में रुद्रांश ठाकुर न कृष्णा मलेथा को 15-6, 15-8, आदित्य बिष्ट ने आशीष को 15-10, 15-13 और अभिराज सिंह ने अर्पित सिंह को 15-4, 15-5 से हराया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, नवनीत सेठी, एसके पटेट, आयोजन सचिव मीना राना, एसएम पंछी, प्रतीक कन्नौजिया, नितिन कुल्हान, चीफ रेफरी उज्जवल बहुगुणा, विजय राना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *