खेल

बास्केटबॉल में देहरादून ने जीता दोहरा खिताब

देहरादून। उत्तराखंड स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में देहरादून ने दोहरा खिताब अपने नाम किया।

बुधवार को न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में देहरादून ने उधमसिंह नगर को 69-40 से हराकर खिताब जीता । देहरादून के अंकित को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार को 31-11 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। देहरादून की लतिका को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि पुरकुल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी स्कूल की प्रिंसिपल डायना लूजी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मनदीप ग्रेवाल, देहरादून बास्केटबॉल एसोसिएशन की महासचिव शैलजा असवाल, एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरपर्सन बलविंदर सिंह, चयन समिति के सदस्य दिनेश असवाल, आयोजन सचिव गौतम चौहान आदि मौजूद रहे।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *