मनोरंजन

महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

देहरादून। हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव में कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान कई प्रतिभाओं को खेल और वीर सैनिक सम्मान दिया गया।
गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा सभागार में महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल राम प्रधान, पूर्व राज्यमंत्री टीडी भूटिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कौसेली सांस्कृतिक ग्रुप, गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र, महिला एकता समिति रायपुर, नेहरूग्राम शाखा, गंगोल पंडितवाडी आदि शाखाओं के कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान अस्तित्व थापा, प्रकृति थापा, आवांशी थापा को खेल प्रतिभा सम्मान, सूरज सिंह थापा, लोक बहादुर थापा को वीर सैनिक सम्मान और कई लोगों को पूर्व शाखा अध्यक्ष सम्मान प्रदान किया गया।
इस मौके पर सचिव मधुसूदन शर्मा, कै वाईबी थापा, पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरूंग, ब्रिगेडियर सीबी थापा, कर्नल सीबी थापा, कर्नल विक्रम सिंह थापा, कर्नल एसएस कंवर, कर्नल अर्जुन अधिकारी, कर्नल डीएस खडका, राम सिंह थापा, मीनू क्षेत्री, कमला थापा, ज्योति कोटिया, माया पंवार, सुनीता क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह आदि मौजूद थे।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *