खेल

क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

देहरादून। ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
डीपीएस दौलतपुर, में खेलो स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से 250 स्केटर्स ने प्रतिभाग किया। जिसमें क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में अभिजीत शर्मा व सात्विक अग्रवाल ने दो-दो स्वर्ण, सिद्धांत गैरोला ने एक स्वर्ण, दो रजत, आदित्य चावला व अभयराज सिंह ने एक स्वर्ण, एक रजत, आशुतोष पांडे व विराज सिंह परमार ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, अगस्त्य गहलावत ने दो रजत,  पअर्थ सिंह बोहरा व वत्सल चौहान ने एक रजत, एक कांस्य,  शिवाय सिंह व इक्षित भारती ने एक रजत, इवान भारती ने दो कांस्य, सत्यम पंवार, समर्थ शर्मा व सुवीर गुलाटी ने एक कांस्य पदक जीता।
बालिका वर्ग में आरना पांडे न चार स्वर्ण, आराध्या कुड़ियाल, गौरी शर्मा, भाग्यश्री, एकीशा बुटोला, मान्या नेगी, स्टेनजिन डोलकर व मैत्री नेगी ने दो स्वर्ण, शार्विल प्रताप चौहान ने एक स्वर्ण, एक रजत, प्रिशा नेगी व आंशिक गौड़ ने एक स्वर्ण, वर्तिका कुड़ियल, परिणिका रावत, पाविका शर्मा, मीनल अरोड़ा, वंशिका सेमवाल, सुशीला खुराना व मान्या शर्मा ने दो रजत, आध्या अग्रवाल व श्रव्या भारती ने एक रजत, एक कांस्य, समाया भंडारी, यशस्वी भंडारी, अन्वी गर्ग ने दो कांस्य और नविका गोयल ने एक कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित किए। प्रियंक शर्मा ने चीफ रेफरी की भूमिका निभाई। टीम मैनेजर नेहा तनेजा, सहायक कोच हनुमंत रावत व अब्दुल समद रहे।

————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *