Home देहरादून कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में निकाली पदयात्रा

कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में निकाली पदयात्रा

– कैंट विधानसभा में कांग्रेस ने किया आंदोलनकारियों को सम्मानित
– राज्य आंदोलन के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में पदयात्रा निकली। साथ ही संकल्प भी लिया कि जिस तरह के राज्य का सपना आंदोलन के दौरान देवभूमि की जनता ने देखा था, उसको पूरा किया जाएगा।
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में कैंट विधानसभा में सम्मान संकल्प पदयात्रा आयोजित की गई। केवि आईटीबीपी सीमाद्वार से पदयात्रा की शुरुआत राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के साथ हुई। आंदोलनकारी मातृशक्ति सावित्री बलूनी, सर्वेश्वरी, सरोजनी, विमला, बीरा रमोला को सम्मानित किया गया साथ ही शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। पदयात्रा केवि आईटीबीपी सीमाद्वार से ढंढार होते हुए शास्त्रीनगर खाले पर संपन्न हुई। पदयात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजक वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि वर्ष 1993 में जब डीएवी पीजी कॉलेज का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने युवा शक्ति के साथ राज्य आंदोलन की अगुवाई की। तत्कालीन सपा सरकार ने उत्तरप्रदेश बन्द का आह्वान किया तो बन्द को असफल करने के लिए सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर गए। छात्रसंघ अध्यक्ष होने के नाते वह आंदोलन का मुख्य चेहरा बने और करीब ढाई महीने बरेली, मैनपुरी और देहरादून जेल में रहे। आंदोलन में कई साथी शहीद हुए, उनकी शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही आंदोलनकारियों की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा आंदोलनकारियों का सम्मान किया है। यह उनका सौभाग्य है कि वे भी राज्य आंदोलन का हिस्सा रहे और आज राज्य आन्दोलनकारीरयों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए जन सहयोग के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व पोखरियाल ने रायपुर रोड स्थित शहीद राजेश रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पदयात्रा में पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, विजय प्रताप मल्ल, ओमप्रकाश सती बब्बन, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, लाजवंती देवी, पूनम, माला, लक्ष्मी, अमित, पंकज, दीपक, रंजीत, सुनील, जतिन, अमन, छोटा आदि मौजूद रहे।

———————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई