Home राजनीति महंगाई व किसान मुद्दों पर कांग्रेस का पदयात्रा-प्रदर्शन

महंगाई व किसान मुद्दों पर कांग्रेस का पदयात्रा-प्रदर्शन

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष उतरे सड़कों पर

अब भाजापा की विदाई का समय नज़दीक-प्रीतम सिंह

देहरादून। महंगाई व किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केन्द्र् व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में पदयात्रा का नेतृत्व करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश स्वयं सड़कों पर उतरे। पदयात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हो कर क्वालिटी चौक, घण्टाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए वापस राजपुर रोड होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।

देहरादून में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आज कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए जहां पार्टी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले सात वर्षों में पैरोलियं पदार्थों में जिस प्रकार से जनता की गाड़ी कमाई लूटी है उस तरह से पूरी दुनिया में कहीं भी लूट नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पेट्रोल डीजल में केंद्र और राज्य सरकार साड़े चार् लाख करोड़ रुपये की लूट कर रही है और रसोई गैस में यूपीए सरकार के जमाने से तीन गुना दाम पर अब गैस मिल रही है। कहा कि आज देश में आम आदमी का जीना मुहाल हो हो गया है, अनाज, सब्ज़ियां, खाने का तेल , चीनी सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है और अब जनता भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि मोदी एक क्रूर शासक हैं जिनको जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आम गरीब आदमी आज त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है और अब जनता के लिए राहत का एक मात्र रास्ता भाजपा की विदाई है। 

प्रदर्शन में प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल,पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, उपाध्यक्ष आयरेन्द्र शर्मा, महामंत्री विजय सारस्वत,पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व विधायक डॉक्टर जीत राम, महामंत्री ताहिर अली, शिल्पी अरोड़ा, गरिमा दसौनी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडूनि, लाल चंद शर्मा, संजय किशोर, अकील अहमद, अशोक वर्मा, अर्जुन सोनकर, अर्जुन कुमार,नवीन पयाल, सीता राम नौटियाल, देवेंदर बुटोला,ललित भद्री, महेश जोशी, आदर्श सूद, राजेश चमोली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

———————————–

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई