कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अजेंद्र ने क्षेत्रवासियों से मांगे वोट
देहरादून। वार्ड 58 के कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अजेंद्र गुसांई ने जनसभा कर क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्षद अजेंद्र गुसांई ने इंदरपुर चौक में क्षेत्रीय जनता के साथ सभा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और लोगों की समस्याआें को हल किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से महानगर के विकास के लिए कार्य करेगी।
बैठक में भूपेंद्र नेगी, संजय रावत, दीपक खंडूरी, रिषभ चौधरी, महिपाल बिष्ट, अनिल रावत, अनूप पाल, सुमित, दिवाकर ध्यानी, भावना शर्मा, रविंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-