देहरादून। केद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं और 10वीं की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
सीबीएसई के अनुसार स्कूलों को छात्रों के साथ सुरक्षा पिन साझा करनी होगी। सीबीएसई ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। छात्र ध्यान दें कि इस पिन से आपको उनका डिजीलॉकर अकाउंट बनाना होगा। सीबीएसई 10वीं 12वीं के नतीजे छात्र डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।