खेल

सीएयू बनाएगा अपना अलग क्रिकेट स्टेडियम

जय शाह ने दिया क्रिकेट के लिए विशेष सहयोग का भरोसा

देहरादून। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव माहिम वर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ क्रिकेट( आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को उत्तराखंड के लिए कई मायनों में खास माना जा रहा है।
इस मुलाकात में जय शाह ने पिछले उत्तराखंड प्रीमीयर लीग (यूपीएल) की खुले दिल से तारीफ की और बेहतरीन आयोजन के लिए जमकर बधाई दी। आगामी यूपीएल की तैयारी के विषय में चर्चा की और हर तरह के सहयोग का भी आश्वासन दिया।
उत्तराखंड में क्रिकेट खेलों को लेकर आ रही समस्या को दूर करने के लिए आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड को अपना अलग क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करने के लिए स्वीकृति दी और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। जल्दी ही बीसीसीआई की टीम क्रिकेट स्टेडियम के स्थान का निरीक्षण और परीक्षण करने के लिए देहरादून आएगी।

उत्तराखंड में क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधारने के लिए जय शाह ने क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड का बजट भी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही जय शाह ने वादा किया कि वह आगामी एनुअल अवार्ड समारोह में खुद आएंगे और उनके साथ बीसीसीआई के सचिव भी मौजूद रहेंगे।
जय शाह से मुलाकात के बाद क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव माहिम वर्मा काफी उत्साहित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआई की मदद से उत्तराखंड में जल्दी ही इतनी तैयारी पूरी कर ली जाएगी कि यहां पर आईपीएल जैसे बड़े खेल सहजता से आयोजित किया जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड का अपना अलग स्टेडियम बन जाने से अफगानिस्तान से लेकर अन्य देशों के खिलाड़ी भी इसको अपने होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे और उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसर काफी तेजी से विकसित होंगे।

—————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *