खेल

सीएयू चुनाव: जोत सिंह गुनसोला अध्यक्ष और महिम वर्मा फिर बने सचिव

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की नई कार्यकारिणी के चुनाव में पुन: जोत सिंह गुनसोला अध्यक्ष और महिम वर्मा सचिव चुने गए। चुनाव में विजयी हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
 क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी नूर मोहम्मद और सहायक चुनाव अधिकारी एसबी जोशी की देखरेख में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतों की गिनती हुई।  चुनाव में विभिन्न जनपदों के क्रिकेट संघों के 51 सदस्यों में से 49 सदस्यों ने अपने मत का उपयोग किया। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी नूर अहमद ने परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला और राजीव जिंदल के बीच कांटे का मुकाबला रहा। जोत सिंह गुनसोला पांच मतों से विजयी रहे। जोत सिंह गुनसोला को 27 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव जिंदल को 22 मत मिले। उपााध्यक्ष पद पर धीरज भंडारी 11 मतों से जीते। धीरज को 30 मत जबकि तजेंद्र सिंह रावत को 19 मत मिले। सचिव पद पर महिम वर्मा एक बार पुन: विजयी हुए। महिम वर्मा को 32 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय गुसाई को 17 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सिंह सोनियाल 32 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अवनीश वर्मा को 15 मतों से पराजित किया। अवनीश वर्मा को 17 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेंगवाल 38 मत प्राप्त विजयी रहे। उन्होंने संजय रावत को 27 मतों से हराया। संजय रावत को 11 मत मिले। काउंसलर पद पर हुए चुनाव में संतोष गैरोला ने रोहित चौहान को 15 मतों से हराया। संतोष कुमार गैरोला को 32 मत मिले, जबकि रोहित चौहान को 17 मत मिले। गवर्निंग काउंसिल के लिए हुए चुनाव में इंद्रमोहन बड़थ्वाल, जसवीर सिंह, आेमप्रकाश सुदी, उमेश चंद्र जोशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें से इंद्र मोहन बडथ्वाल ने 31 मत और उमेश चंद्र जोशी 28 मतों से विजयी रहे। जबकि ओमप्रकाश सूदी को 18 व जसबीर सिंह को 14 मत प्राप्त हुए।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *