Home देहरादून कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। कृषि एवम् उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर की। उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही।मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया।

रविवार सुबह 11ः00 बजे कृषि मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कृषि मंत्री का स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। कृषि मंत्री ने कोरोना काल के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में किये गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की।
श्री महाराज जी ने कृषि मंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा जैविक कृषि एवम् कृषि सम्बन्धित अन्य विषयों पर किए जा रहे शोध एवम् प्रगतिशील कार्यों से अवगत कराया। यूनिवर्सिटी के द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में राज्य सरकार के कृषि विषेशज्ञों का दल श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से भेंट करेगा।
काबिलेेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कोर्सज एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई