खेल

स्पोर्ट्स कालेज के पूर्व छात्र बॉबी सिंह का जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज रायपुर के पूर्व छात्र बॉबी सिंह धामी का चयन जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियेगिता के लिए भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। भुवनेश्वर उडीसा में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर वल्र्डकप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी की 20 सदस्यी टीम में हुआ है। जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में अंडर-21 में पूरे देश से कुल 33 छात्रों का चयन हुआ। अंतिम 33 खिलाडिय़ों में से 20 सदस्य टीम में बॉबी सिंह धामी चयनित हुए है। बॉबी सिंह ने 2012 में महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज देहरादून में कक्षा छह में प्रवेश लिया था। कक्षा—12 में अध्ययन के दौरान उनका चयन सोनीपत स्पोट्र्स हॉस्टल भारतीय खेल प्राधिकरण के लिए हुआ था। जिसके बाद उनका चयन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ। बॉबी सिंह ने स्पोट्र्स कालेज के हॉकी प्रशिक्षक सुरेश बौठियाल और पंकज रावत से खेल की बारीकियां सीखी और प्रशिक्षण लिया। जूनियर हॉकी वल्र्डकप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर स्पोट्र्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश मंमगाई, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *