अंतर्राष्ट्रीयखेल

एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

एशिया कप 2025 में सुपर-4 के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। रविवार कै दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। 172 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत पर देशभर में लोगों ने जश्न मनाया।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सैम अयूब और मोहम्‍मद नवाज ने 22-21 रन बनाए। कप्‍तान सलमान आगा 17 और फहीम अशरफ 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए।

172 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 105 रन की साझेदारी हुई। गिल अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रन जड़े। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का खाता नहीं खुला। संजू सैमसन ने 13 रन बनाए। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *