Home धर्म-संस्कृति सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से रंग जमाया तो वहीं खेल मैदान में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
संस्कृति विभाग देहरादून व जिला प्रशासन चमोली के सौजन्य से तालगैर मैदान में चल रहे महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड के वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व प्रमुख बख्तावर सिंह नेगी, 8५ वर्षीय बुजुर्ग हुकम सिंह फरस्वाण, देवाल के खंड विकास अधिकारी अशोक शर्मा, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र पंचवाल, बृजमोहन आर्य, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने महोत्सव भव्य आयोजन केे लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम में कर्णभूमि कला मंच के कलाकारों, लोकगायक दीपू फरस्वाण, राहुल बिष्ट व कुंदन बिष्ट ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं, छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट व ग्राम प्रधान रतगांव महिपाल सिंह नेगी सभी का स्वागत किया।

शिविर में 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच
महोत्सव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डा. राजीव शर्मा के ने निर्देश में सामुदायिक स्वास्थ्य कें थराली में वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। चिकित्सा अधीक्षक डा. गौरव व उनकी टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही शिविर में छोटे बच्चों का टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर...

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई