Home देहरादून UKSSSC पेपर लीक पर अभिषेक भट्ट का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर...

UKSSSC पेपर लीक पर अभिषेक भट्ट का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

यूकेएसएसएससी परीक्षा के पेपर लीक से न सिर्फ बेरोजगार खफा है बल्कि कलाकारों ने भी अपनी नाराजगी को गीतों के जरिए बयां किया है। ताजा गीत युवा अभिषेक भट्ट का ‘भ्रष्टाचार” के नाम से सामने आया है। जिसमें पेपर लीक कांड को लेकर रैप अंदाज में गीत प्रस्तुत किया गया है। खास बात ये है कि गीत के साथ वीडियो में भी पेपर को लाखों में बेचने के घटनाक्रम का भी जिक्र हुआ है। जिसमें मुख्य आरोपी जैसा दिखता एक शख्स यूकेएसएसएससी परीक्षा का पेपर दस लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहा है।

उत्तराखंड का क्या किया हाल, जहां देखो वहां है भ्रष्टाचार, जिसकी सेटिंग उसकी नैया पार, युवा बैठा है लाचार...यह रैप गीत सोशल मीडिया में जमकर देखा व शेयर हो रहा है। फेसबुक में पिछले दो-तीन दिन में ही 1 लाख से अधिक साथ ही यू-ट्यूब पर 11 हजार से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। गीत को सुनने के साथ ही लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पेपर भर्ती कांड को सामने लाने वाले युवा बॉबी पंवार द्वारा इसे शेयर करने से अन्य लोगों का ध्यान गीत की तरफ गया। युवा रैपर अभिषेक भट्ट ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली व मिलीभगत उजागर होने से हजारों बेरोजगारों के सपने टूटे हैं। युवा सड़कों पर आक्रोश व्यक्त कर रहा है। लिहाजा उन्हें ये गीत बनाने की सूझी। गीत को उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल देहरादून से व फेसबुक पेज  एबीआरके पर अपलोड किया है। शूटिंग दून में ही हुई है। कलाकार पारस रावत, पुरुषोत्तम गुप्ता, रजत बिष्ट ने अभिनय किया है। इससे पहले भी अभिषेक सामाजिक मुद्दों पर रैप व गीत लिखते आए हैं।
अक्षय कुमार ने शेयर किया था गीत
अभिषेक भट्ट ने कुछ साल पहले स्वच्छता अभियान पर एक रैप गीत लिखकर कर सोशल प्लेटफार्म पर डाला था। जिसे अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। अभिषेक इससे सुर्खियों में आ गए। अक्षय उस समय अपनी फिल्म टायलेट-एक प्रेमकथा का प्रमोशन कर रहे थे। इसके बाद अभिषेक ने सामाजिक मुद्दों पर कई गीत लिखे। ग्राफिक एरा से मास कॉम में पोस्ट ग्रेजुएट अभिषेक बसंत विहार में रहते हैं व मूल रुप से टिहरी के थौलदार ब्लॉक के बंडवाल गांव के निवासी हैं। उनकी मां सुनीता भट्ट व पिता टीआर भट्ट दून में एनजीओ में काम करते हैं।
——————-
वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई