अर्णव, शिखर, अभिमन्यु और दियांश ने पार की तीसरे दौर की बाधा
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेले गए सिंगल्स मुकाबले
देहरादून। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्वॉयज अंडर-13 सिंगल्स में अर्णव मियां, शिखर कोहली, अभिमन्यु सिंह व दियांश सेमवाल ने तीसरे दौर की बाधा पार की।
न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे दिन सिंगल्स मुकाबले खेले गए। ब्वॉयज अंडर-13 सिंगल्स में
अर्नव मियां ने आयांश सिंह को 15-2, 15-4, शिखर कोहली ने अथर्व सिंह को 16-14, 12-15, 15-12, अभिमन्यु सिंह ने यश डोभाल को 15-9, 15-6 और दियांश सेमवाल ने विक्रमादित्य नेगी को 15-3, 15-5 से हराया।
ब्वॉयज अंडर-15 सिंगल्स में अरिहंत तमोली ने श्रेय उपाध्याय को 15-5, 17-15, सक्षम सिंह ने विहान तिवारी को 15-12, 15-10, गौरांश ने शौर्य नेगी को 15-13, 15-10 और विनायक ने सुदक्ष अरोड़ा को 15-10, 15-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
गर्ल्स अंडर-11 सिंगल्स में प्राप्ति ने नायरा गोयल को 15-3, 15-7, ईशानी शास्त्री ने विश्रुति देसाई को 15-4, 15-1, आरोही गुप्ता ने उर्वी झा को 15-3, 15-8 और अद्विका मेहर ने अदिति चौहान को 15-2, 15-5 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
