द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप का आगाज
वरुण, योगिंदर, मयंक अनिकेत और लोकेश दूसरे दौर में
देहरादून। उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में पुरुष एकल वर्ग में वरुण सिंह, अनमोल, मयंक, वरुण चौहान, अनिकेत और लोकेश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। 40 प्लस एकल वर्ग में वरुण वालिया ने जीत से आगाज किया।
दूनस्टर्स एरीना, मोथोरोवाला रोड पर शनिवार से शुरू हुई चैंपियनशिप का मुख्य अतिथि बन्नू स्कूल के अध्यक्ष अमित कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पुरुष एकल वर्ग के पहले मैच वरुण सिंह ने देवांश अग्रवाल को 11-8 व 11ये से शिकस्त दी। दूसरे मैच में योगिंदर ने सिरिल कुहन को कड़े संघर्ष में 11-6, 5-11 व 11-6 से हराया। तीसरे अनमोल ने अनिकेत को 6-11, 11-5 व 11-3 से पराजित किया। चौथे मैच में मयंक ने रविंदर को 11-4 व 11-5 से एकतरफा हराया। पांचवें मैच में वरुण चौहान ने विवेक को 15-13 व 11-6 से हराया। इसके अलावा अनिकेत ने प्रज्ज्वल को 11-4 व 11-5 और लोकेश ने गंगा को 11-8 व11-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
40 प्लस एकल वर्ग में वरुण वालिया ने दिगंबर को 11-5 व 11-4 से हराया। पुरुष युगल वर्ग शिवांग वर्मा व जसकीरत ने दिव्यम आहूजा व प्रभु पांडे की जोड़ी को 11-7, 3-11 व 15-13 से हराया। इसके अलावा प्रांज्वल वी संयम ने पर्व व सोमेन की जोड़ी को 11-4 व 13-11 और देवांश अग्रवाल व विनायक ने अनिकेत व विवेक की जोड़ी को 11-5 व 11-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद ललित भद्री, समाजसेवी बीर सिंह पंवार, सुरेंद्र रांगड़, एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन राय वोहरा, सचिव विक्रम सिंधवाल, पिनाकी सेन, अंकित रावत। सुमित डोभाल, आकाश गुप्ता, अमन सिंह, गौरव गुलेरी आदि मौजूद रहे।
———————-
