खेल

द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप 27 से

देहरादून। उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से 27 व 28 जून को द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। टूर्नामेंट का आयोजन दूनस्टर्स एरीना में होगा। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी केरल में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंधवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-14 से लेकर 40 प्लस आयु वर्ग में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। बेस्ट ऑफ थ्री सेट के आधार पर मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में ब्वॉयज अंडर -19 सिंगल्स, ओपन मेंस व विमेंस सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स, मेंस 40 प्लस सिंगल्स व डबल्स वर्ग में मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा ब्वॉयज अंडर-14 सिंगल्स में भी खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता से प्रदर्शन के आधार पर अक्टूबर में केरल में होने वाली  नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया जाएगा।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *