सीएयू और सीएजी ने जीते अपने-अपने मैच
देहरादून। 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप में रविवार को खेले गए मैच में क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ उत्तराखंड और सीएयू ने अपने-अपने मुकाबजे जीते।
महाराणा प्रताप कालेज ग्राउंड में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड और उडीसा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मुकाबला खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 301 रन का स्कोर बनाया। टीम में अवनीष सुधा ने 59, युवराज चैधरी ने 58, शास्वत डंगवाल ने 54, संस्कार रावत ने 43 सर्वाधिक रन बनाए। उडीसा के लिए सौम्या लेनका ने 3, राज यादव, बादल व ओम टी मुण्डे ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उडीसा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 49.4 ओवर में 201 रनों पर ढेर हो गयी। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने 100 रनों से मैच जीत लिया। टीम में ओम टीम मुण्डे ने 85, संबित एस बराल ने 29, सौम्य लेनका ने 23 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के लिए जन्मेजय जोशी, देवेंद्र एस बोरा व युवराज चैधरी ने 2-2 विकेट चटकाए।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीडीसीए और सीएजी के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीसीए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 245 रन बनाए। जिसमें आयुष डोसेजा ने 73, देव लखेरा ने 43, राहुल डागर ने 47 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। सीएजी के लिए एम दत्ता व देवव्रत प्रधान ने 3-3 विकेट विकेट लिये। जवाब में खेलने उतरी सीएजी की टीम ने 39.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। आयुष जमवान ने 89, सूरज राज व शुभम पुंडीर ने 45-45 रन बनाए। डीडीसीए के लिए अखिल चैधरी, रौनक व निखिल यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।
……………………………………
