खेल

400 मीटर दौड़ में रायपुर के यश और सृष्टि बने विजेता

जनपदीय सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की शुरूआ
देहरादून। युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग व शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित जनपदीय सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रायपुर के यश चौधरी व सृष्टि ठाकुर ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
बुधवार को न्यू मल्टीपरपज हॉल, परेड देहरादून में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की। कबड्डी के बालिका अंडर-14 वर्ग के पहले मैच में विधानसभा सहसपुर ने रायपुर को 39-19 से हराया। दूसरे मैच में विकासनगर ने राजपुर को 23-16 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में चकराता ने सहसपुर को 26-21 से पराजित किया। बालक वर्ग के पहले मैच में चकराता ने मसूरी को 33-25 से हराया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विधानसभा रायपुर के यश चौधरी ने प्रथम व विकासनगर के संयम पटेल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रायपुर की सृष्टि ने पहला व राजपुर की मानसी तोमर ने दूसरा और 100 मीटर दौड़ में राजपुर की दीपांशी तोमर ने प्रथम व चकराता की प्रियांशी तोमर ने द्वितीय स्थान कब्जाया। बालक अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजपुर के पंकज पहले व हिमांशु देवली दूसरे स्थान पर रहे।
मुख्यातिथि ने एथलेटिक्स के विजेताओं कॉमेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान  जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप दुग्गल, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापड़ी, विनीता नौटियाल, जितेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा, मो. इमरान, रीना, व्यायाम प्रशिक्षक सौरभ पांडे, मानसी, संजय गैरोला, जया नौटियाल, मोईन खान, जितेंद्र कुमार, कविता नेगी, जयंत कुमार, बिन्नी चौधरी, अरविंद सुयाल आदि मौजूद रहे।
—————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *