कुनाल चंदेल के अर्धशतक से हरिद्वार एल्मास की दूसरी बडी जीत
देहरादून। कुनाल चंदेल के अर्धशतक की बदौलत हरिद्वार एल्मास ने देहरादून वाॅरियर्स को 72 रनों से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। कुनाल चंदेल ने शानदार बल्लेबाजी कर 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
दूसरा मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरिद्वार एल्मास और देहरादून वाॅरियर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुनाल चंदेल ने 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। टीम का पहला 15 रन के स्कोर पर दक्ष अवाना अपने निजी स्कोर 5 रन बनाकर देवेंद्र बोरा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गये। अगले बल्लेबाज के रूप में प्रियांशु खंडूरी ने कुनाल चंदेल का साथ दिया और 45 रन पर स्कोर पर युवराज चौधरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। कुनाल चंदेल ने 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर मयंक मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए। नीरज राठौर ने 32, सिद्वार्थ गुप्ता ने 6, सौरभ चैहान नाबाद 11 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 का टारगेट दिया। देहरादून वाॅरियर्स के लिए देवेंद्र बोरा ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून वाॅरियर्स के बल्लेबाज हरिद्वार एल्मास की गेंदबाजी के आगे नहीं चल पाए। कप्तान युवराज चौधरी चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। अनजेन्या सूर्यवंशी ने 33, समर्थ सेमवाल ने 7, सागर रावत के 29 रन के अलावा कोई भी खिलाडी दहाई का आंकडा नहीं छू सका। देहरादून वाॅरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। हरिद्वार एल्मास के लिए अभय क्षेत्री ने 3, हरजीत सिंह व सिद्वार्थ गुप्ता ने 2-2 विकेट झटके।
——————————
नैनीताल टाइगर्स ने ऋषिकेश फाल्कन्स को छह विकेट से रौंदा
पुरूष उत्तराखंड प्रीमियर लीग में रविवार को पहले मैच में नैनीताल टाइगर्स ने ऋषिकेश फाल्कन्स को छह विकेट से हराया।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को पहला मैच नैनीताल टाइगर्स और ऋषिकेश फाल्कन्स के बीच खेला गया। ऋषिकेश फाल्कन्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 98 रन बनाए। नैनीताल गेंदबाजों के सामने बल्लेबाज ज्यादा नहीं चल पाए। अभ्यूदय भटनागर शास्वत डंगवाल की गेंद पर आरव महाजन ने कैच कर बिना खाता खोले उन्हें पवेलियन भेज दिया। पूर्वांश ध्रुव 2 रन बनाकर अनमोल शाह की गेद पर दीक्षांशु नेगी को कैच थमा गए। आसम गुलाटी भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। जगदीशा सुचिथ ने एक छोर को संभालते हुए पारी को आगे बढाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ से विकेट का पतन होता गया। जगदीशा सुचिथ ने 29 रन बनाए। 49 रन के स्कोर पर छह विकेट गिर गए। उसके बाद अभिषेक बर्थवाल ने 10, गोपाल सिंह नाबाद 14, अग्रिम तिवारी नाबाद 15 रन बनाए। नैनीताल के लिए अनमोह शाह, ध्रुव प्रताप सिंह व दीक्षांशु नेगी ने 2-2, शास्वत डंगवाल, सत्यम बालियान, विशाल कुमार सैनी ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी नैनीताल टाइगर्स के बल्लेबाजों ने सधी शुरूआत दी। 31 रन के स्कोर पर पहला विकेट आरव महाजन का गिरा। आरव ने 19 रन बनाए। 45 रन के टीम के स्कोर पर ध्रुव प्रताप सिंह 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान भूपेन लालवानी ने एक छोर को संभाले हुए थे। दूसरे छोर पर राहुल राज नमला 11 रन जगदीशा सुचिथ की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद शास्वत डंगवाल ने कप्तान भूपेन के साथ देते हुए 12 रन का निजी स्कोर पर अग्रिम तिवारी की गेंद पर अभिषेक बर्थवाल को अपना कैच दे बैठे। उसके बाद दीक्षांशु नेगी ने 3 चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। भूपेन लालवानी ने नाबाद 28 रन बनाए। टीम ने 15.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषिकेश फाल्कन्स की ओर से अग्रिम तिवारी ने 2, जगदीशा सुचिथ व निखिल पुंडीर ने एक-एक विकेट लिया।
—————————
