खेल

भव्य होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन

देहरादून। दून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 सितंबर से शुरू होने वाले उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन की भव्य रूप से होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है। यूपीएल में 30 मैचों के साथ दर्शकों को क्रिकेट का रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग की पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। यूपीएल के दूसरे सीजन को और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 23 सितंबर से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले महिलाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। इसमें चार महिला टीमें भाग ले रही है। 23 से 26 सितंबर तक होने वाले क्रिकेट मैच में 6 मुकाबले खेले जाएगे, जिसमें चार टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेगी और शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

26 सितंबर को टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महिलाओं का ओपनिंग मैच गत वर्ष की विजेता मसूरी थंडर्स और पिथौरागढ़ हरिकेंस के बीच खेला जाएगा। उसके बाद 27 सितंबर से पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें 21 लीग मैच होंगे। इसके बाद एक एलिमिनेटर और पांच अक्टूबर को फर्स्ट स्थान प्राप्त टीम और एलिमिनेटर विजेता टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच यूएसएन इंडियंस का मुकाबला देहरादून वॉरियर्स से होगा।

सभी मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। करीब दो सप्ताह तक चलने वाले यूपीएल सीजन दो में दर्शकों को 30 मैचों के साथ क्रिकेट का आनंद लेने का मौका मिलेगा। यूपीएल सीजन-दो को गत वर्ष से अधिक भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है। यूपीएल के उद्घाटन को भी और अधिक भव्यता दिया जा रहा है, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कलाकार की प्रस्तुति दी जाएगी।

यूपीएल में कई नये खिलाड़ियों को भी इस बार खेलने का मौका मिला है। यह राज्य के उभरते क्रिकेटरों को मंच देना है, जहां वे भारतीय टीम और विभिन्न आईपीएल व डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। 

——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *