खेल

23 सितंबर से शुरू होगा यूपीएल सीजन-2

पुरुष वर्ग में सात और महिला वर्ग में चार टीमें कर रही प्रतिभाग
यूपीएल के सीजन—2 के टीमों और पुरस्कार राशि का एेलान
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की आेर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के सीजन—2 की शुरुआत 23 सितंबर से होगा। लीग मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में यूपीएल के सीजन—2 में भाग लेने वाली टीमों और पुरस्कार राशि की घोषणा की गयी।
सीएयू की सचिव किरन वर्मा ने बताया कि पहले संस्करण की सफलता के बाद यूपीएल में इस बार सात पुरुष और चार महिमा टीमें भाग ले नही हैं। पुरुष विजेता टीम को 25 लाख व उपविजेता को 12 लाख, महिला विजेता को 7 लाख रूपये और 3 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरुष सीरीज खिलाड़ी को 1 लाख और महिला सीरीज खिलाड़ी को 25 हजार रूपएे दिए जाएंगे। हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच को 1 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यूपीएल के दूसरे सीजन के आयोजन का दायित्व संभालना मेरे लिए विशेष है। यह सिर्फ एक लीग नहीं, बल्कि प्रतिभा और अवसर के मिलन का मंच है। स्पार्क स्पोट्र्स एंड एंटरटेनमेंट के संस्थापक राजीव खन्ना ने कहा कि यूपीएल प्लेयर ड्राफ्ट शनिवार को होगा। जिसमें सभी सात पुरुष और चार महिला टीमों के आइकॉन खिलाड़ी होंगे। आइकॉन खिलाड़ी के रूप में अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, जगदीश सुचित, प्रशांत चोपड़ा, भूपेन लालवानी, कुणाल चंदेल और राजन कुमार पुरुषों की श्रेणी के प्रमुख खिलाड़ी होंगे। महिला वर्ग में मानसी जोशी, नीलम भारद्वाज, स्वेता और कंचन परिहार चार प्रमुख आइकॉन खिलाड़ी होंगी।
 
पुरुष टीम—
देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीाल टाइगर्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस, ऋ षिकेश फाल्कन्स, टिहरी टाइटंस, यूएसएन इंडियंस
महिला टीम—
हरिद्वार स्टॉर्म, मसूरी थंडर्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस, टिहरी क्वीन्स।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *