देहरादून

मनस्वी ने फिन तैराकी में जीते 4 गोल्ड

एसबीपीएस की छात्रा है मनस्वी पंवार
– आल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप -2025-26
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस ) की छात्रा मनस्वी पंवार ने पुणे में आयोजित 8जी ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप 2025-26 चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल हासिल कर उत्तराखंड और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 1000 तैराकों ने भाग लिया था। मनस्वी का चयन दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने स्कूल पहुंचने पर मनस्वी को सम्मानित किया। उन्होंने मनस्वी को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि मनस्वी से स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।
8जी ऑल इंडिया फिन स्विमिंग फेडरेशन कप 2025-26 श्री शिव छत्रपति स्विमिंग पूल बलेवादी, पुणे में 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई जिसमें की 1000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा मनस्वी पवार ने चार गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही बेस्ट टाइमिंग ऑफ़ इवेंट का रिकॉर्ड भी बनाया।
मनस्वी ने कैटेगरी जूनियर 16-17 वर्ष की आयु वर्ग के 50 मीटर बाय फिन्स, 50 मीटर मोनोफिन, 100 मीटर बाय फिन और 50 मीटर अपनेआ में फर्स्ट पोजीशन के साथ गोल्ड मेडल हासिल किए। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने मनस्वी को बधाई दी और आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *