देहरादून

समाजसेवी अवधेश कौशल का निधन, सीएम ने जताया शोक

देहरादून। समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे ।देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री अवधेश कौशल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अवधेश जी, जीवटता व संघर्ष के प्रतीक थे।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

———————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *