देहरादून

दून में पति-पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी दून में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देते हुए एक शख्स ने पति और पत्नी को तवे के ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्याकांड के कारणों की जांच में जुट गई है।

घटना पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 की है। पुलिस के मुताबिक मृतक पति-पत्नी राजेंद्र और साबी आरोपी शख्स हरिद्वारी के साथ कुछ दिनों पहले से किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। राजेंद्र होटल में नौकरी और हरिद्वारी पुताई का काम करता था। रात करीब ढाई बजे के उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हरिद्वारी ने दोनों पति-पत्नी पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। सीओ पटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक पति-पत्नी दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं। तीनों ही एक दूसरे को जानते थे। बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी और मृतक दोनों महिला के पति थे। रात में अपने हक को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ा। जिसके बाद हरिद्वारी ने तवे से पीट पीटकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया। 

———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *