उत्तराखंड

उत्तराखंड: भाजपा 43 सीटों में बढ़त, कांग्रेस 23 पर आगे

देहरादून‍ ।उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना जारी है। उत्‍तराखंड में 70 सीटों के रुझान लगातार आ रहे हैं। इसमें भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है, जबकि 23 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। 03 सीट पर अन्‍य  बढ़त बनाए हुए हैं।

भाजपा इन सीटों पर चल रही आगे

विकास नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान को बढ़त। छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 21784 मत मिले वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात को 18608 मत मिले।

राजपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक खजान दास आगे चौथे चरण की मतगणना में खजान दास के 16124 और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को 8995 मत मिले।

धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चौथे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली को 13778 मत मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 12510 मत मिले।

छठे चरण की मतगणना के बाद रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ को 19900 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 15916 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *