खेल

उत्तराखंड गोल्ड कप: त्रिपुरा और झारखंड ने जीते अपने-अपने मुकाबले

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही 42वां आॅल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रिजर्व बैंक आफ इंडिया और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य मैच हुआ। टाॅस जीतकर रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाए। टीम में सुमित कुमार ने 81, अमेया डांडेकर ने 49, सयान शेखर मंडल ने 18, अली मुर्तजा ने 12 रन बनाए। टीम को 17 रन अतिरिक्त मिले। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बिक्रम देबनाथ ने 4, विकी शाह, दीपतनु चक्रवर्ती, एस सहानी ने 2-2 विकेट लिया। जवाब में त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने 30 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रितुराज घोष राय ने नाबाद 80, सेंतु सरकार ने नाबाद 49, श्रीदम पाॅल ने 37 रन बनाए। टीम को 7 रन अतिरिक्त मिले। रिजर्व बॅंक के लिए अमेया डंडेकर, एस नदीम व अली मुर्तजा ने 1-1 विकेट लिया। बिक्रम डेबनाथ प्लेयर आफ मैच रहे।
महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज ग्राउंड में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच मैच खेला गया। टाॅस जीतकर झारखंड ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 346 रन बनाए। जिसमें मयंक रावत ने 88, हार्दिक षर्मा ने 53, सूर्यांष रैना ने 51, अंकित प्रताप सिंह ने 45, रोहन राठी ने 43 रनों का योगदान दिया। टीम को 15 रन अतिरिक्त मिले। झारखंड की ओर से बालकृश्ण, मौ. कोनाइन कुरेषी, मनीशी ने 2-2 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड ने 45.3 ओवर में 347 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। टीम में पंकज कुमार ने 85, शुभ शर्मा ने 67, मौ. कोनाइन कुरैशी ने नाबाद 55, विकास कुमार ने 52, विवेक कुमार ने 34, राजनदीप सिंह ने नाबाद 29 रन बनाए। टीम को 12 रन अतिरिक्त मिले। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए हिमांषु चैहान, लवनिश चंदेल, अर्जुन, मयंक रावत ने 1-1 विकेट झटके। मौ. कोनाइन कुरैशी को प्लेयर आफ मैच चुना गया।
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *