Home देहरादून स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर परेड ग्राउण्ड में सीएम ने किया ध्वजारोहण,...

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर परेड ग्राउण्ड में सीएम ने किया ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को प्रदान किए सेवा पदक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस., उपनिरीक्षक श्रीमती रेखा दानू, कृपाल सिंह एवं मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली की जांच कर रही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में एस.टी.एफ. की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह, उप निरीक्षक  दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार एवं विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  
मुख्यमंत्री ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव, नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हो, युवा को अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीक में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, ये सब प्रधानमंत्री जी की दृढ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। कोविड महामारी का जिस तरह से हमने सामना किया, उसकी पूरे विश्व में सराहना हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, चन्दन राम दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

———————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम

देहरादून। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री  के  नाम का ऐलान कर दिया गया है। मोहन यादव मध्य-प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा की विधायक...

प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने की 5 घोषणाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को तपोवन रोड, देहरादून में प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड...

सौरव मैठाणी का नया गीत ‘पहाडों कु रैबासी’ लांच

मैं पहाड कु रैबासी, तू दिल्ली रौंणु वाली.... यू-टयूब पर दर्शक कर रहे खूब पसंद देहरादून। उत्तराखंड के लोकगायक सौरव मैठाणी ने अपना नया गढवाली गीत...

बच्चों ने दौड़कर गुड हेल्थ का दिया संदेश

पत्रकार तृप्ति मित्तल की स्मृति पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ट पत्रकार तृप्ति मित्तल की स्मृति पर बाल...

प्रधानमंत्री ने किया ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित ’उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने...

सौरभ और स्वाति ने जीता टेबल टेनिस का खिताब

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की टेबल टेनिस, जूडो व बैडमिंटन प्रतियोगिता देहरादून। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-19 एकल वर्ग में...

मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स डेलीगेट के प्रतिनिधियों से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सांय उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री आवास में समिट में आये...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया फ्लैग

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.)...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

खिलाड़ियों और खेल के प्रति सरकार है गंभीर : रेखा आर्या देहरादून। बुधवार को प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई