Home उत्तराखंड सांसद अनिल बलूनी के ट्वीट से कांग्रेस में खलबली, एक बड़ी हो...

सांसद अनिल बलूनी के ट्वीट से कांग्रेस में खलबली, एक बड़ी हो रही भाजपा में शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है। उन्होंने बुधवार को ट्विट किया कि कांग्रेस की प्रख्यात हस्ती आज बुधवार नौ जून की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।
राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है। सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
गौरतलब है कि अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी और उत्तराखंड राज्य भी हैं। इसे लेकर अब भाजपा चुनाव मैदान में कूदने की रणनीति बना रही है। साथ ही लोगों के बीच जाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेशों के वरिष्ठ नेता, विधायकों और सांसदों के साथ बार बार वर्चुअली जुड़कर दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी के तहत अब दूसरे दलों से उठापटक की राजनीति भी शुरू हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई