धर्म-संस्कृति

लोकगायक सुनील, कुंदन, दीपू व रविंद्र के गीतों पर झूमे दर्शक

बुग्यालों का संरक्षण कर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : दानू
थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में शुक्रवार का दिन लोकगायक सुनील कोठियाल, कुंदन बिष्ट, दीपू फरस्वाण व रविंद्र चुनेरा के नाम रहा। लोकगायकों के गीतों की सुंदर प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूम उठे।
रतगांव के तालगैर मैदान में चल रहे विकास महोत्सव में लोकगायकों और महिला मंगल दल ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। महोत्सव के चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि देवाल के विकासखंड प्रमुख डा. दर्शन सिंह दानू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुग्यालों का संरक्षण कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिया कि क्षेत्र की  समस्याओं को प्रशासन व सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाई जाएगी। इससे पूर्व प्रधान महिपाल सिंह व मेला समिति के अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्रिकेट, वालीबॉल, कैरम व बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, लोकगायक सुनील कोठियाल, कुंदन बिष्ट, दीपू फरस्वाण व रविंद्र चुनेरा ने एक से बढक़र लोकगीतों की प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल पैनगढ़, पारथा, बेरा, गेरुड व घुंघुटी की टीमों ने भी स्थानीय परंपरा से जुड़ी सांस्कृतिक एवं जागरुकता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र रावत, रणजीत सिंह, कै. सुजान सिंह, विजय फरस्वाण, दिग्विजय आदि मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *