राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी के विवादित बयान को लेकर भाजपाईयों में आक्रोश है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लैंसडॉन चौक पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौडाई विद्यार्थी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूरी का उत्तराखंड को अपमानित करने और अपशब्द कहना उनकी तुच्छ मानसिकता का परिचय देता है। उन्होंने करन माहरा से इस्तीफा देने की मांग की। इसके साथ ही पूरे गढवाल को शर्मसार करने पर मनीष खंडूरी को निष्काषित करने की मांग की। पुतला फूंकने के दौरान बडी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *