Home राजनीति भाजपा ने 10 सिटिंग विधायकों के काटे टिकट

भाजपा ने 10 सिटिंग विधायकों के काटे टिकट

देहरादून। भाजपा ने अपनी पहली 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 10  वर्तमान विधायकों के टिकट काटकर  उन्हें आराम दे दिया है। अल्मोड़ा के विधायक और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का भी टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह  कैलाश शर्मा को टिकट दिया  है। वही यमकेश्वर, खानपुर, थराली,कर्णप्रयाग, गंगोलीहाट, कपकोट,पौड़ी द्वाराहाट, अल्मोडा, काशीपुर के विधायकों के टिकट काट दिया गया है। खानपुर से चैम्पियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी और काशीपुर से चीमा  की जगह उनके बेटे को टिकट दिया गया है।  राजपुर रोड , सहसपुर , घनसाली के सीटों पर विधायक की एंटी इनकंबेंसी अधिक होने के बावजूद फिर से उन्हें टिकट देकर भाजपा ने सबको चौंका दिया। चकराता  सीट पर मधु चौहान की जगह भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और  हिंदी फिल्मों के जाने माने गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट  दिया है। काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है, जबकि भाजपा ने पुरोला में उलटफेर करते हुए कांग्रेस छोड़कर गए राजकुमार को टिकट न देकर टिकट बँटवारे के दिन भाजपा में घर वापसी करने वाले दुर्गेश्वर लाल को टिकट दे दिया है। वहीं गंगोत्री से पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल रावत की जगह सुरेश चौहान को टिकट दिया है। र प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी से टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भीमताल से भाजपा ने निर्दलीय विधायक रहे राम सिंह कैड़ा पर भरोसा जताया है।  नैनीताल से सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की पुत्री और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह रेनू बिष्ट को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। थराली की  विधायक मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है।  कर्णप्रयाग के विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी का भी टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है। पौड़ी सुरक्षित सीट से मुकेश कोली को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह राज कुमार पोरी को टिकट दिया गया है। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला का भी टिकट काट दिया गया है और फ़क़ीर राम टम्टा को टिकट दिया गया है। कपकोट से विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सुरेश गरिया को टिकट दिया है। द्वाराहाट से  भाजपा के चर्चित विधायक महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह अनिल शाही को टिकट दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई