Home देहरादून नव नियुक्त डीएम सोनिका ने किया पदभार ग्रहण, बताई प्राथमिकता

नव नियुक्त डीएम सोनिका ने किया पदभार ग्रहण, बताई प्राथमिकता

देहरादून। नव नियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन,मा0 मुख्यमंत्री के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने तथा जनमानस की समस्या का निस्तारण करना है। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक में प्राथमिकता से अवगत कराया। उन्होनें मानसून के दृष्दिटगत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है, ऐसे समस्याओं के निदान शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने जनता से मधुर व्यवहार जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास करने पर बल दिया। साथ ही डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए कार्य करने को कहा। वर्षा के सीजन में लोगों को असुविधा न हो यह वर्तमान की प्रथम प्राथमिकता में है।
देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 एवं अपर सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। श्रीमती सोनिका जनपद देहरादून में उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढवाल के पद पर रहीं है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा व डॉ शिव कुमार बरनवाल , नगर मजिस्ट्रेट कुशम चैहान, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा, मुख्य व्यैक्तिक सहायक जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द्र नेगी सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

—————————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

उत्तराखंड में नई राजनीतिक पार्टी का गठन

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पार्टी  उत्तराखंड के निकाय चुनाव में सभी सीटों...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई