Home राजनीति उक्रांद नेता सुनील ध्यानी ने दिया त्यागपत्र

उक्रांद नेता सुनील ध्यानी ने दिया त्यागपत्र

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और संस्थापक सदस्य सुनील ध्यानी ने दल को अलविदा कह दिया है। उनके अचानक त्यागपत्र देने से दल से जुड़े कई नेता सकते में हैं। उन्होंने अपना त्याग पत्र दल के केंद्रीय अध्यक्ष व दल के वरिष्ठ नेताओं को भेज दिया है। ध्यानी ने क्षेत्रीय राजनीति पाठ सिखाने वाले, राज्य के चिंतक व अपने राजनितिक गुरु स्व विपिन चंद्र त्रिपाठी की 17 वीं पुण्यतिथि पर दल के कार्यालय 10 कचहरी रोड देहरादून में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने उक्रांद के समस्त पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। त्याग पत्र की प्रतिलिपि दल के संरक्षक मंडल के दिवाकर भट्ट , त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बी डी रतूड़ी , डॉ नारायण सिंह जंतवाल और पुष्पेंश त्रिपाठी को भी भेज दिया है। उन्होंने त्याग पत्र देने के बाद कहा कि उक्रांद मेरा मातृ संगठन रहा, और इससे मैंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व की गैर राजनैतिक रवैये एवं सोच, गलत फ़ैसले व दूर दृष्टि के न होने के कारण दल से अलग होने का फैसला लिया है और त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कहा कि दल में नेतृत्व का अपना अहम, अपने वर्चस्व की लड़ाई के कारण आज राज्य का नियता वाला उक्रांद नेपथ्य में जा चुका हैं, जिसका भविष्य अंधकारमय है। दल के काडर के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व विश्वासघात कर रहा है। ध्यानी ने कहा कि दल में पदों पर बिना सोच के लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिनकी योग्यता उन पदों पर बैठने लायक नहीं है। योग्य और दक्षता वाले लोगों को नेतृत्व द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के गलत निर्णय दल को गर्त में ले जा रही हैं। गुटबाजी, क्षेत्रवाद उक्रांद के भविष्य को चौपट कर रहा हैं। कर्मठ, योग्यता वाले व्यक्तित्व की उपेक्षा दल के भीतर हमेशा से होता रहा जिसके चलते सभी लोग दल छोड़कर चले गये और इसके लिए दल का नेतृत्व पूर्णतः जिम्मेदार हैं | ऐसे में मैं कार्याप्रणाली व शैली में घुटन महसूस कर रहा हूं। जिसके चलते मैंने दल से त्यागपत्र दिया है।

—————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई