खेल

नेशनल क्रांस कंट्री में उत्तराखंड ने जीते दो मेडल

देहरादून। रांची में आयोजित हुई 60वीं नेशनल क्रांस कंट्री प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने दो पदक जीतेे। उत्तराखंड स्पोट्र्स एक्सीलेंस की सोनिया ने 10 किमी में ब्रांज और उत्तरकाशी की रोशनी कलूरा ने 4 किमी में ब्रांज मेडल हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
24 जनवरी को रांची में आयोजित हुई 60वीं नेशनल क्रांस कंट्री प्रतियोगिता में उत्तराखंड स्पोट्र्स एक्सीलेंस की कुमारी सोनिया ने 10 किमी महिला वर्ग में 37 मिनट 6ः04 समय के साथ ब्रांज मेडल और उत्तरकाशी की रोशनी कलूरा ने 4 किमी अंडर-18 बालिका वर्ग में 15 मिनट 18:58 सेकंड के साथ के साथ ब्रांज मेडल प्राप्त किया। दोनों एथलीट व उनके प्रशिक्षक लोकेश कुमार व मनोज चौहान को उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ ने बधाई दी।
————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *