अयोध्या लौटने पर श्रीराम का हुआ राजतिलक
राजतिलक व पुरस्कार वितरण के साथ रामलीला महोत्सव का समापन
देहरादून। रावण को युद्व में हराकर राम-लक्ष्मण अयोध्या वापस आए। अयोध्या आने पर उनका राजतिलक किया गया। इस दौरान रामलीला के पात्रों, गायक और संगीतकारों को रामलीला समिति ने सम्मानित किया।
श्रीरामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 की ओर से श्री गुरू नानक पब्लिक स्कूल रेसकोर्स के ग्राउंड में चल रही रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। रामलीला महोत्सव में पहली बार उत्तराखंड में लेजर एंड साउंड शो के साथ रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। रावण परिवार के पुतलों के साथ लंका का दहन भी किया गया। रावण का 55 फिट का LED युक्त चमकदार पुतला दहन, लेज़र और Sound शो के बीच अद्भुत रहा। समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि इस बार रामलीला में पहली बार डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से रामलीला मंचन का प्रसारण को 75 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा।

